फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान पर मायावती ने साधा निशाना, मोदी सरकार से कहा- 'पाकिस्तानी मुसलमानों को पनाह क्यों नहीं'

Tue, 28 Jan 2020 02:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पीएम नरेन्द्र मोदी, अदनान सामी और मायावती - फोटो : सोशल मीडिया
गायक अदनान सामी को पद्मश्री के दिए जाने की घोषणा के बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है और कांग्रेस के बाद बसपा की ओर से भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले पर ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 6
मायावती - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पाकिस्तान मूल के गायक अदनान सामी को भारत की नागरिकता देने पर बयान दिया। मायावती ने ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को जब बीजेपी सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहाँ के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहाँ CAA के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? अतः केन्द्र CAA पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा।'

विज्ञापन

3 of 6
Adnan Sami - फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले हाल ही में ट्विटर पर कांग्रेस नेता जयवीर और अदनान के बीच भी जुबानी जंग देखने को मिली थी। सोशल मीडिया पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही नेता भी अदनान की दावेदारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस पर अदनान सामी के जवाब समाने आया है। 



 

4 of 6
adnan sami - फोटो : social media
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अदनान ने कहा, 'जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने मुझे अवॉर्ड दिया। तब मैं एक पाकिस्तानी नागरिक था। अब, इस सरकार ने मुझे एक अवॉर्ड दिया है। मैं सबको प्यार करता हूं। इसमें कोई राजनीति नहीं है। उनका (विरोधियों) एजेंडा कुछ और है। वे सिर्फ अपनी हताशा को हवा देने के लिए इस मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्हें ऐसा ही करना चाहिए। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'
विज्ञापन

5 of 6
Adnan Sami - फोटो : Social Media
इंटरव्यू में अदनान ने आगे कहा, 'मैं खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मुझे एक बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे और मेरे संगीत को पसंद किया। मैं भारत सरकार को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा। यह पुरस्कार मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व की बात है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kangana Ranaut, Karan Johar, Ekta Kapoor and Adnan Sami - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड के लिए कई नाम सामने आए थे। इस लिस्ट में अदनान सामी के साथ ही कंगना रनौत, करण जौहर और एकता कपूर का भी नाम शामिल था। चूंकि अदनान मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले थे और साल 2016 में उन्हें भारत की नागरिकता मिली। इसको लेकर ही विवाद जारी है।

पढ़ें: पद्मश्री विवाद में पिता का नाम आने पर भड़के अदनान सामी, बोले- 'उन्होंने अपने देश के लिए...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें