फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे रिश्ते: रोहमन शॉल से पहले इन लोगों के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं सुष्मिता सेन, डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक के नाम हैं शामिल

Sat, 25 Dec 2021 09:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कपल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्रेकअप के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से अलग से होने की जानकारी दी थी। बीते दिनों दोनों के अलग होने की अफवाह के बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इन अफवाहों पर मुहर लगा दी। सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल के साथ अपना ढाई साल का रिश्ता आखिरकार खत्म कर लिया है। दोनों का यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। हालांकि, यह पहली बार नहीं जब अभिनेत्री अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी वह अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। आइए जानते हैं रोहमन से पहले किन लोगों के साथ जुड़ी सुष्मिता का नाम-

विक्रम भट्ट

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन का नाम जाने-माने डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ में जुड़ चुका है। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने विक्रम भट्ट को भी कुछ समय के लिए डेट किया था। दोनों की मुलाकात फिल्म दस्तक के सेट पर हुई थी।

विज्ञापन

2 of 5
वसीम अकरम, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

वसीम अकरम
अभिनेत्री पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। हालांकि, इन दोनों ने ही कुछ ही महीनों बाद एक- दूसरे से दूरियां बना ली थी। दरअसल, दोनों को एक- दूसरे का साथ पसंद नहीं आया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
इम्तियाज खत्री, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इम्तियाज खत्री
सुष्मिता सेन ने कुछ समय के लिए इम्तियाज खत्री को भी डेट किया था। इन दोनों के इस रिश्ते को लेकर काफी भी चर्चा हुई थी। हालांकि. दोनों ही जल्द अलग भी हो गए।

4 of 5
मुदस्सर अजीज, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

मुदस्सर अजीज
सुष्मिता सेन ने डायरेक्टर मुदस्सर अजीज को भी कुछ समय के लिए डेट किया। लेकिन दोनों ज्यादा दिन साथ नहीं रह पाए। कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद इन दोनों ने अपने रास्ते बदल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणदीप हुड्डा, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा
अभिनेत्री सुष्मिता सेन और एक्टर रणदीप हुड्डा फिल्म कर्मा के सेट पर एक- दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और फिर दोनों एक- दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, कुछ समय बाद ही यह दोनों भी अलग हो गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें