फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: इस साल सच साबित हुईं बॉलीवुड की यह अफवाहें, किसी का हुआ तलाक तो किसी हुई शादी

Sat, 25 Dec 2021 08:25 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

कई उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार यह साल भी जल्द ही खत्म होने वाला है। नए साल की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में सभी लोग बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं। साल बीतने के साथ ही सभी लोग साल भर हुई हलचल को याद करते नजर आते हैं। देश-दुनिया समेत सभी जगह यह साल काफी कुछ बदलाव वाला रहा। कोरोना काल में बीता एक और साल जहां कई लोगों के लिए मुश्किल भरा रहा तो वहीं इस साल कई लोगों के लिए खुशियां और नई सौगात भी आई।

देश- दुनिया के साथ ही बॉलीवुड में भी इस साल कई उतार-चढ़ाव और हलचल देखने को मिली। दरअसल, इस साल बॉलीवुड में ऐसी कई अफवाह सच साबित हुईं, जो काफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। इन अफवाहों में किसी के तलाक तो किसी की शादी की खबरें शामिल है। तो आइए जानते हैं इस साल सच साबित हुई उन अफवाहों के बारे में जिन्होंने सबको हैरान कर दिया-

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
समांथा रुथ

समांथा प्रभु- नागा चैतन्य का तलाक

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी समांथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, दोनों के ही रिश्ते में मनमुटाव की खबरें काफी समय से सामने आ रही थी। हालांकि इनके अलग होने को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में इस जुड़े ने इसी साल अक्टूबर में अपने तलाक की खबर पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन

3 of 7
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

दीया मिर्जा की प्रेगनेंसी 

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इसी साल फरवरी में अपने बॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ सात फेरे लिए। दोनों की इस गुपचुप शादी के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दिया मिर्जा प्रेग्नेंट है और इसी वजह से उन्होंने यह सीक्रेट मैरिज की है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी शादी के 2 महीने बाद ही यानी अप्रैल में सबके सामने अपने प्रेगनेंसी का ऐलान कर दिया।

4 of 7
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram

अंकिता लोखंडे की शादी 

टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे की शादी को लेकर कई समय से अलग-अलग तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही थी। ऐसे में उनके फैंस काफी समय से अभिनेत्री की शादी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच इन सभी अफवाहों को सच साबित करते हुए अंकिता ने इस साल दिसंबर में अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी कर ली।

विज्ञापन

5 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण का साउथ डेब्यू

इस साल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक अफवाह भी सुनने को मिली। दरअसल, कई समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। बाद में इसी साल जुलाई में यह साफ हो गया कि दीपिका पादुकोण, प्रभास और नाग अश्विन की फिल्म के जरिए अपने टॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।


 
विज्ञापन

6 of 7
आमिर खान - किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान- किरण राव का तलाक
इस साल सच साबित हुईं अफवाहों का सबसे बड़ा सच बना बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव का तलाक। दरअसल, दोनों के ही रिश्ते में टूट की खबर काफी समय से आ रही थी। इसी बीच इस कपल ने साल खत्म होते-होते इन अफवाहों को सच साबित करते हुए एक- दूसरे से तलाक ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना- विक्की की शादी

इस साल की सबसे बड़ी अफवाहों में से एक अफवाह कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की भी थी। इस कपल ने इस अफवाह पर बिना कोई प्रतिक्रिया दिए आखिरकार इसी महीने इसे सच साबित कर दिया। विक्की और कटरीना ने इस साल 9 दिसंबर को एक- दूसरे से शादी कर ली।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें