बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडो 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने दो साल पहले 'ब्रीद: इनटू द शैडो' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने स्प्लिट पर्सनैलिटी अविनाश और जे का किरदार निभाया था। पहले सीजन को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिला था। ऐसे में निर्माता 'ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 2' लेकर आए हैं, जो आज से स्ट्रीम होने जा रहा है।