पिछले कुछ महीनों में कई एक्ट्रेस मां बनी हैं। इनमें टीवी और बड़े पर्दे की एक्ट्रेस शामिल हैं। करीना कपूर हों या मीरा राजपूत सभी एक्ट्रेस अपने-अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 8
लीजा हेडन
इन्हीं में लीजा हेडन ने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। लीजा अपने बेटे जैक की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उससे शायद कुछ लोगों को आपत्ति हो सकती है।
पढ़ें- 23 साल छोटे भाई तैमूर को राखी बांधेंगी सारा अली खान, जानें ऐश्वर्या की बेटी का कौन है भाई
विज्ञापन
3 of 8
लीजा हेडन
लीजा की इस तस्वीर पर कुछ यूजर ने तो उनकी सराहना की लेकिन कुछ ने बेहद भद्दे कमेंट किए। लीजा की ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ ने कहा कि वो सिर्फ पब्लिसिटी बटोरने के लिए ऐसी तस्वीर शेयर कर रही हैं।
पढ़ें- अर्पिता के बारे में तो बहुत सुना, अब जानिए सलमान की रियल सिस्टर अलवीरा की रॉयल लाइफ की सच्चाई
4 of 8
लीजा हेडन
दरअसल, लीजा ने बेटे को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए लीजा ने बताया कि कैसे उन्हें ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए अपने फिगर को शेप में लाने में मदद मिली। फोटो के साथ लीजा ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।
I've gotten loads of posts asking about life after having my son... esp to do with weight and fitness. Seeing as it's World Breastfeeding Week- time to give some credit where credit is due. Breastfeeding has played such a big part in getting back into shape after giving birth to my baby. Breastfeeding has been challenging+time consuming (literally hours spent everyday trying to stimulate milk supply) but it's such a beautiful way to bond and connect with your child plus all the nutritional benefits that your child gets from your milk. Look out for my blog post on mycityforkids.com on breastfeeding. Happy #worldbreastfeedingweek
A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on Aug 7, 2017 at 4:28am PDT
विज्ञापन
5 of 8
लीजा हेडन
लीजा ने लिखा, 'मां बनने के बाद कई लोगों ने मुझसे पूछा कि कैसे मैंने डिलीवरी के बाद खुद को इतना फिट रखा। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के मौके पर मैं इसे क्रेडिट देना चाहूंगी। ब्रेस्टफीडिंग अपने बच्चे के साथ एक खूबसूरत बॉन्ड बनाने का जरिया है। साथ ही न्यूट्रिशन के लिए उसे दूध पिलाना बेहद जरूरी है।'
विज्ञापन
6 of 8
लीजा हेडन
इस पोस्ट के साथ लीजा ने सभी मां को ब्रेस्ट फीडिंग वीक की बधाई दी। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में कैमियो करने वाली लीजा डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद amfAR Paris Dinner में दिखाई दी थीं। मां बनने के बाद ये उनका पहला रेड कार्पेट अपीयरेंस था।
विज्ञापन
7 of 8
लीजा हेडन
इस इवेंट में लीजा रेड गाउन पहनकर पहुंची थीं और उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वो अभी-अभी मां बनी हैं। क्योंकि उनका जरा भी वजन नहीं बढ़ा हुआ था। सब उनके फिगर को देखकर हैरान थे।
कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी लीजा हेडन जब प्रेग्नेंट थीं तब भी बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। मां बनने के बाद जैक के साथ भी कई बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर कर लीजा ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी।