फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं सलमान खान के साथ मोबाइल फोन के विज्ञापन में दिखी मॉडल, पहले भी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

Sat, 07 Mar 2020 05:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान, लैरिसा बोन्सी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान खान से जुड़ी जिस खबर ने हाल के दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा पाई वह है उनका एक मोबाइल के विज्ञापन के लिए सात करोड़ रुपये प्रतिदिन फीस लेने का दावा। ये विज्ञापन एक मोबाइल फोन का है जिसमें एक युवती एक खूबसूरत चोर की भूमिका में नजर आई और सलमान खान फोन लेने के लिए उनका पीछा करते हुए नजर आए। क्या आप इस मॉडल को पहचान पाए?
विज्ञापन

2 of 4
लैरिसा बोन्सी - फोटो : Social Media
ये अंतर्राष्ट्रीय मॉडल हैं लैरिसा बोन्सी। जो हाल ही में गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो "सुरमा सुरमा" में भी नजर आई थीं। लैरिसा अपनी फिटनेस को लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहती हैं। लैरिसा ने सबसे पहले अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ एक गाना किया था, "सुबह होने ना दे"। इस गाने में उनके डांस मूव्स देखने को मिले।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान, लैरिसा बोन्सी - फोटो : Social Media
फिर उन्होंने टाइगर श्रॉफ और सूरज पंचोली के साथ भी एक हिट गाना किया, "डिम डिम"। लैरिसा बोन्सी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पार्टियों में बड़े सितारों के साथ देखा जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वह काफी अरसे से एक हिंदी फिल्म में बतौर लीड हीरोइन काम करने की कोशिशें कर रही हैं। इसकी शुरुआत लैरिसा ने फिल्म "गो गोवा गॉन" से की थी जिसमें वह सैफ अली खान, कुणाल खेमू और वीर दास के साथ नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें