आज हर क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा देखने को मिल रहा है। महिलाएं किसी भी मामले में अब पुरुषों से पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के लिहाज से भी देखें तो बीते कुछ सालों में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने बहुत से अभिनेताओं की तुलना में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने फिल्म को अकेले अपने दम पर हिट करके दिखाया है। वहीं उनकी फिल्मों के गाने भी काफी हिट रहे हैं। इन गानों में महिलाओं के जोश और ख्बवाहिशों की बात की गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज हम आपको महिलाओं पर आधारिक उन्ही गानों से रुबरू करवाते हैं।