कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने शेयर किया ट्वीट
दरअसल, कंगना रणौत ने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस ट्वीट में 'ब्रह्मास्त्र' को सबसे बड़ी फेलियर बताया गया है। साथ ही फिल्म के कलेक्शन की बात भी की गई है। इस ट्वीट में लिखा है, 'ब्रह्मास्त्र एक बड़ी फेलियर साबित हो रही है, जिसने देश में अनुमान से कम बिजनेस किया है और पांच दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सभी भाषाओं में 144 करोड़ रुपये के आसपास रहा है। भारत में फिल्म ने कुल 168 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि विदेशों में फिल्म 78 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है। इसी तरह फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 246 करोड़ रुपए हैं जो 650 करोड़ रुपये के ग्रॉस का मात्र 38% रिकवरी दर्शाता है।'