फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ निगम की बर्थडे पार्टी में इस फेमस सिंगर का हाथ थामे नजर आईं शहनाज गिल, वीडियो वायरल

Wed, 14 Sep 2022 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल - फोटो : instagram
एक्टर सिद्धार्थ निगम जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने जन्मदिन पर एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें छोटे पर्दे के कई सितारे नजर आए थे। इस पार्टी में सिद्धार्थ के साथ उनकी फिल्म में काम कर रहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल भी नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल, जस्सी गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल का हाथ थामे नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिद्धार्थ के बर्थडे पार्टी का है। वीडियो में शहनाज को ब्लू डेनिम में देखा जा सकता है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि जस्सी और शहनाज एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आ चुके हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। इस बीच वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आने शुरु हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान- शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें यह मौका सलमान खान ने दिया है। जानकारी के मुताबिक 'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज अहम रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह राघव जुयाल के अपोजिट दिखेंगी। इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

4 of 4
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : Instagram
हाल ही में फिल्म के लीड एक्टर सलमान ने इस फिल्म का टाइटल अनाउंस करते हुए अपना लुक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस छोटे से वीडियो में अभिनेता बड़े बालों में नजर आए थे। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया था। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इससे पहले वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें