ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के विरोध में सोशल मीडिया पर चलाए गए बहिष्कार अभियान की फिल्म ने पहले वीकएंड में ही हवा निकाल दी थी। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन तक कुल 164.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। इसमें हिंदी संस्करण की कमाई सबसे ज्यादा 147.80 करोड़ रुपये रही। फिल्म के तेलुगू संस्करण ने रिलीज के पहले छह दिनों में 12.75 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण ने 3.61 करोड़ रुपये, कन्नड़ संस्करण ने तीन लाख रुपये और मलयालम संस्करण ने एक लाख रुपये की कमाई इसी अवधि में की है। फिल्म के सातवें दिन की एडवांस बुकिंग भी अपेक्षाओं के अनुरूप ही। फिल्म के दूसरे वीकएंड में अच्छा कारोबार करने की उम्मीद जताई जा रही है।