फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Stars Full Name: बाहुबली के प्रभास से लेकर केजीएफ के यश तक, क्या साउथ सितारों का पूरा नाम जानते हैं आप

Thu, 15 Sep 2022 03:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
prabha, yash, ram charan - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साउथ का बोल-बाला है। कई दक्षिण भारतीय स्टार अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं या बनने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। जिस तरह से साउथ अभिनेताओं की की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, उसी के साथ लोगों में इन साथ स्टार्स के बारे में जानने की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। आपने अब तक केजीएफ एक्टर यश और बाहुबली के प्रभास के सिंगल नाम ही सुने होंगे। लेकिन क्या आपको पता है इन अभिनेताओं के पूरे नाम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas
बाहुबली फिल्म से पैन इंडिया स्टार बने अभिनेता प्रभास का पूरा नाम काफी लंबा है। बता दें कि देश से सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार एक्टर प्रभास का पूरा नाम 'उप्पलापति वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू' है।
विज्ञापन

3 of 6
एक्टर यश - फोटो : instagram/thenameisyash
केजीएफ स्टार यश को आज हर कोई उनके नाम या फिर रॉकी भाई के नाम से जानता है, लेकिन क्या आपको उनका पूरा नाम पता है। अभिनेता यश का पूरा नाम यश गोड़ा है और उनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा बताया जाता है।

4 of 6
jr ntr - फोटो : social media
फिल्म आरआरआर से अभिनेता जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि जूनियर एनटीआर का पूरा नाम 'नंदमुरी तारका रामा राव' है।

 
विज्ञापन

5 of 6
राम चरन तेजा
अभिनेता राम चरण का नाम भी साउथ के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं और आज पूरे देश में मशहूर हो चुके हैं। बता दें कि अन्य सितारों की तरह राम चरण का भी पूरा नाम 'कोनिदेला रामचरण  तेजा है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के मेगास्टार कहे जाने वाले अभिनेता चिरंजीवी को हमेशा उनके सिंगल नाम चिरंजीवी से जाना जाता है, हालांकि ये उनका शॉर्ट नाम है। चिरंजीवी अभिनेता राम चरण के पिता हैं और उनका पूरा और असली नाम 'कोनिदेला शिव शंकर वर प्रसाद' है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें