फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अगले सप्ताह सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि यह फिल्म आलिया भट्ट के करियर की बेहद खास फिल्म है। ऐसा क्यों? आइए समझाते हैं। दरअसल, आज से आठ साल पहले शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आलिया और रणबीर कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और फिल्म के रिलीज होते-होते दोनों शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, यह फिल्म आलिया के करियर की सबसे महंगी फिल्म भी है। जी हां, 10 साल पहले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट अब तक कुल 12 फिल्में कर चुकी हैं। लेकिन, इन सभी फिल्मों के बजट की तुलना में 'ब्रह्मास्त्र' का बजट बहुत ज्यादा है।