ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा लीक सामने आया है। कहानी को लेकर मजेदार लीक निकलकर सामने आया है, हालांकि वह कितना सही है ये तो फिल्म रिलीज होने बाद पता चल पाएगा। ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में मौनी रॉय विलेन के रूप में नजर आई थीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहानी की असली विलेन मौनी रॉय नहीं हैं।