ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अन्य फिल्मों की तरीके से ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। एडवांस बुकिंग में कलेक्शन के बेहतरीन आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिन्हें देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ब्रह्मास्त्र के शानदार विजुअल्स ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन तक फिल्म की हिंदी में 5.46 करोड़, तेलुगू में 15.45 लाख, मलयालम में 5.62 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। वहीं तमिल और कन्नड़ में अभी तक क्रमश: एक और आठ टिकटों की बिक्री हुई है।