Brahmastra vs RRR
- फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी राइट्स के मामले में कौन निकला आगे?
बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2, ब्रह्मास्त्र और आरआरआर साल की तीन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 ने 1207 करोड़ रुपये, आरआरआर ने 1111.7 करोड़ रुपये और ब्रह्मास्त्र ने 300 करोड़ रुपये (सातवें दिन तक) का कारोबार किया है। यदि तीनों फिल्मों के ओटीटी राइट्स की बात करें तो जूनियर एनटीआर की फिल्म को 350 करोड़, यश की फिल्म को 320 करोड़ और रणबीर कपूर की फिल्म को 80 करोड़ रुपये में खरीदा गया है (हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है)। यानी, ओटीटी राइट्स के मामले में आरआरआर ने अन्य फिल्मों को पछाड़ दिया है।