द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, वर्ल्डवाइड कमाई में बेशक 'ब्रह्मास्त्र', 'द कश्मीर फाइल्स' से आगे निकल गई है लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म पीछे है। वहीं, 'द कश्मीर फाइल्स' 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 252 करोड़ की कमाई की थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'ब्रह्मास्त्र' है, जिसकी कुल कमाई अब तक 199.2 करोड़ रुपये है और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' 185 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है।