फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: अपने शहर दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, इंडिया गेट पर की फैंस से मुलाकात

Sun, 18 Sep 2022 06:21 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media
अभिनेत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग अपने होम टाउन दिल्ली में कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थीं। अब अभिनेता अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर फैंस से मुलाकात करने इंडिया गेट पर पहुंचे। जहां उन्हें देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिसका वीडियो पैपराजी पेज से शेयर किया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का सादगी भरा अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के बीच जाकर की मुलाकात
पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा को फैंस के बीच जाकर हाथ मिलाते और सेल्फी लेते देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ फैंस ने उनके हाथ में तिरंगा कलर की पट्टियां भी दीं। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक कट स्लीव हुडी के साथ फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
फैंस से मुलाकात करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये वायरल वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'सिड (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के लिए प्यार और सम्मान'। वहीं दूसरे ने लिखा- बॉलीवुड का शेरशाह। एक अन्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी, 'ओह माय गॉड..वह सारा प्यारा डिजर्व करते हैं'। इसके अलावा फैंस सिद्धार्थ के हैंडसम हंक लुक के बारे में भी तारीफों के पुल बांधते नजर आए।
 
विज्ञापन

4 of 4
Yodha poster - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म योद्धा की तो यह एक एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म योद्धा से सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरे बार धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हैं। साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शन की ही फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से सिद्धार्थ ने अपना बॉलीवुड  डेब्यू किया था। फिल्म 'योद्धा' 11 नवंबर 2022, को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें