फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prachi Desai: बानी बनकर प्राची ने अपनी क्यूटनेस से जीता था दिल, बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन देकर बटोरीं सुर्खियां

Mon, 12 Sep 2022 07:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्राची देसाई - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्राची देसाई आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 12 सितंबर, 1988 को सूरत, गुजरात में जन्मी प्राची को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। ऐसे में 17 साल की उम्र में ही प्राची का सपना पूरा हुआ और उन्होंने  एकता कपूर के शो 'कसम से' से टीवी की दुनिया में कदम रखा। इस सीरियल से प्राची घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गईं। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्राची देसाई - फोटो : Instagram
'कसम से' से हुई शुरुआत
प्राची देसाई ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद एक्ट्रेस बनने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने 17 साल की उम्र में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो के लिए ऑडिशन दिया। ऑडिशन में वह सिलेक्ट हो गई और उन्हें 2006 में आए 'कसम से' सीरियल में खुद से 15 साल बड़े राम कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। इस सीरियल में बानी बनकर प्राची ने अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह 'कसौटी जिंदगी की' में भी कुछ समय के लिए नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 4
प्राची देसाई - फोटो : Instagram
ऐसे मिली थी पहली फिल्म
प्राची देसाई अपने पहले शो से ही काफी पॉपुलर हो गई थीं। 2007 में प्राची ने 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया। शो के दौरान ही प्राची को एक कॉल आया और उन्हें निर्देशक ने मिलने के लिए बुलाया। प्राची जब वहां पहुंची तो उन्हें 'रॉक ऑन' ऑफर हुई। प्राची विश्वास नहीं कर पा रही थी कि इतनी आसानी से उन्हें फिल्म मिल गई। पहली ही फिल्म में प्राची ने फरहान अख्तर के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके बाद प्राची ने टीवी को अलविदा कह दिया था और बड़े पर्दे की ओर रुख कर लिया। 
विज्ञापन

4 of 4
प्राची देसाई - फोटो : Instagram
इन फिल्मों का भी रहीं हिस्सा
'रॉक ऑन' के बाद प्राची 2010 में इमरान हाशमी के साथ 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में नजर आईं। फिल्म में प्राची और इमरान हाशमी की जोड़ी को काफी पसंद किया और उन्होंने बोल्ड सीन भी दिए, जिस वजह से वह चर्चा में आ गईं। इसके बाद प्राची कई फिल्मों में जैसे 'अजहर', 'बोल बच्चन', 'आई मी और मैं' और 'पुलिसगिरी' में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि वह काफी समय तक स्क्रीन से गायब रही और हाल ही में जी5 पर आई फिल्म 'फॉरेंसिक' में भी नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें