फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: 410 करोड़ में बनी ब्रह्मास्त्र की ये गलतियां बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, देख आपका दिमाग भी होगा खराब

Mon, 26 Sep 2022 12:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अस्त्रों की जादुई दुनिया पर आधारित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की चर्चा लगातार हो रही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह बिग बजट फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही इस फिल्म की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस फिल्म ने अब तक 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और इसका कलेक्शन अब भी जारी है। लेकिन यह भी सच है कि इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों ने इस मल्टी स्टारर फिल्म को शानदार बताया है तो कुछ लोग 'ब्रह्मास्त्र' को 'बकवास' बताने में पीछे नहीं रहे हैं। आज हम आपको इसकी वजह बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में 'ब्रह्मास्त्र' की पांच गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस फिल्म में लोगों को हजम नहीं हुई हैं।    
विज्ञापन

2 of 6
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खराब डायलॉग
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक शानदार स्टार कास्ट दिखी है और दर्शकों को उम्मीद थी कि धांसू सितारों से सजी फिल्म के डायलॉग भी दमदार होंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस फिल्म के डायलॉग्स लोगों के समझ नहीं आए। आलिया भट्ट के मुंह से बार बार 'शिवा'-'शिवा' सुनकर दर्शक बोर हो गए थे। इसी तरह शाहरुख खान जैसे शानदार अभिनेता भी कार्टून सीरियल जैसे डायलॉग बोलते दिखे। यही चीज लोगों को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन

3 of 6
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
भागती दिखी कहानी
'ब्रह्मास्त्र' भारत की माइथोलॉजी पर आधारित है। फिल्म में पांच अस्त्र  'ब्रह्मास्त्र', 'अग्नि अस्त्र', 'वानर अस्त्र', 'नंदी अस्त्र' और 'प्रभास्त्र' को दिखाया गया है और इनकी दमदार शक्तियों के बारे में बताया गया है। लेकिन इस फिल्म की कहानी में दर्शकों को कहीं भी ठहराव नहीं दिखा। बेशक इस फिल्म में अस्त्रों को बहुत अच्छी तरह पेश किया गया। लेकिन कहानी हमेशा भागती दिखी और यही चीज दर्शकों को हजम नहीं हुई।  
 

4 of 6
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फालतू की लव स्टोरी
इस फिल्म में दिखाया गया कि 'ब्रह्मास्त्र' के तीन टुकड़े हैं, जिसे पाने के लिए 'देव' हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। कहानी में देव का काम मौनी रॉय यानी 'जूनून' कर रही है। इतनी सीरियस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लव एंगल को डाला गया है और वो भी हद से ज्यादा। फिल्म का एंड 'ब्रह्मास्त्र' की शक्ति नहीं बल्कि प्यार की शक्ति के साथ होता है, जो फिल्म के पूरे मतलब को ही बदल देता है। 
विज्ञापन

5 of 6
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गाने भी नहीं लोगों को नहीं आए पसंद
इस फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना 'केसरिया' रहा है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना जब रिलीज हुआ था तब इसे खूब ट्रोल किया गया था क्योंकि गाने के लिरिक्स लोगों को समझ नहीं आए थे। इसी तरह इस फिल्म का पहला गाना 'डांस का भूत' भी दर्शकों को जबरदस्ती का लगा है। यह गाना शुरुआत में ही आता है, जिसके जरिए रणबीर कपूर फिल्म में धांसू एंट्री करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नार्गाजुन का कम स्क्रीन टाइम
नागार्जुन साउथ के शानदार अभिनेता हैं, जो इस फिल्म में 'नंदी अस्त्र' की भूमिका में दिखे। लेकिन इस फिल्म में नागार्जुन का स्क्रीन टाइम भी ज्यादा नहीं था। 2 घंटे 47 मिनट की इस फिल्म में नागार्जुन की एंट्री शाहरुख खान के बाद होती है लेकिन शाहरुख की तरह उनका धांसू किरदार नहीं दिखाया गया। जहां शाहरुख फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखे हैं लेकिन नागार्जुन का किरदार इतना दमदार नहीं था। वह फिल्म में अपनी मौजूदगी का ठीक से एहसास भी नहीं करवा पाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें