Brahmastra
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पहले हफ्ते की शानदार कमाई
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ पूरी दुनिया के करीब नौ हजार स्क्रीन्स पर बीते शुक्रवार 9 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे न देखने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार बायकॉट मुहिम चली। जहां जिसने भी फिल्म की जरा सी भी तारीफ कर दी, उसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हिंदी सिनेमा के कंगना रणौत और विवेक अग्निहोत्री जैसे चर्चित नामों ने भी फिल्म के आंकड़ों और फिल्म की तारीफ करने वालों को आड़े हाथों लिया और फिल्म के खिलाफ लगातार बयान जारी किए। लेकिन, पहले हफ्ते के आंकड़े फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की कामयाबी की कहानी बताने लगे हैं।