ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकएंड के बाद गिरा ग्राफ
हालांकि, वीकएंड पर शानदार तरीके से कमाई की सेंचुरी पार करने के बाद रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की इस फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार घट रहा है। 'ब्रह्मास्त्र' ने चौथे दिन यानी सोमवार को 16.5 करोड़ और मंगलवार को 12.68 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो पहले तीन दिनों के मुकाबले काफी कम था। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट ही दर्ज की गई। 'ब्रह्मास्त्र' ने बुधवार यानी छठे दिन महज 10.53 करोड़ रुपये कमाए थे और शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से, इस फिल्म ने अपने सातवें दिन यानी गुरुवार को लगभग 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस हिसाब से ब्रह्मास्त्र का टोटल कारोबार 173.20 रुपये हो चुका है।