रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और अब वह इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी काम किया गया था और ऐसे में इसे बनाने में वर्षों लग गए थे। वहीं, अयान मुखर्जी से एक इंटरव्यू के दौरान ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के फिल्मांकन के बारे में बातचीत की।