भारत की माइथोलॉजी पर बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारे एक साथ नजर आए हैं। फिल्म में अस्त्रों की एक भयंकर दुनिया दिखाई गई, जिसके फैंस दीवाने हो गए हैं और अब यह फिल्म दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है, जिसका असर सीधा इस फिल्म की कमाई पर दिख रहा है। अपोनिंग डे से ही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।