फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra Collection Day 12: दूसरे मंगलवार धड़ाम गिरी ब्रह्मास्त्र की कमाई, 12 वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

Tue, 20 Sep 2022 10:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की धांसू कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनिया भर में 'ब्रह्मास्त्र' 300 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। लेकिन अब दूसरे वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकएंड यानी नौवें और दसवें दिन धुआंधार कमाई की थी। लेकिन सोमवार आते ही फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई। वहीं, अब मंगलवार की कमाई भी कुछ खास नहीं हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' ने दूसरे वीकएंड के दो दिनों में 31.43 करोड़ रुपये कमा डाले थे। इस फिल्म ने शनिवार को 15.38 करोड़ और रविवार को 16.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 215.50 रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन सोमवार आते ही 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में जबरदस्त गिरावट आई। सोमवार को फिल्म सिर्फ 4.65 करोड़ रुपये जुटा पाई थी। हैरानी की बात यह है कि मंगलवार यानी 12 वें दिन फिल्म ने और भी कम कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने 12 वें दिन सिर्फ 4.20 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 224.10 के आसपास पहुंच गया है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी हुई खराब कमाई ने फिल्म के मेकर्स को टेंशन में डाल दिया होगा। 
 
यहां देखें कमाई का पूरा चार्ट
दिन  कमाई
पहले हफ्ते की कमाई  173.22 करोड़ रुपये
आठवां दिन (दूसरा शुक्रवार) 10.6 करोड़ रुपये
नौवां दिन  (दूसरा शनिवार) 15.38 करोड़ रुपये
दसवां दिन (दूसरा रविवार)  16.05  करोड़ रुपये
11वां दिन (दूसरा सोमवार)  4.65 करोड़ रुपये
12 वां दिन (दूसरा मंगलवार) 4.20 करोड़ रुपये (लगभग)
कुल कमाई  224.10 करोड़ रुपये
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब आएगा ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट?
'ब्रह्मास्त्र' ट्रायोलोजी सीरीज है, जिसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो गया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने एक साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म में शिवा और ईशा की कहानी को दिखाया गया। लेकिन दूसरे पार्ट में कहानी 'देव' की दिखाई जाएगी, जो 'ब्रह्मास्त्र' को पाना चाहता है। हालांकि, अब तक साफ नहीं हुआ है कि दूसरे पार्ट में 'देव' कौन बनेगा। लेकिन अयान मुखर्जी ने यह जरूर बताया है कि फिल्म का अगला पार्ट साल 2025 तक सिनेमाघरों में लाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें