फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra BO Collection: क्या नहीं चल पाया बॉलीवुड के ब्रह्मास्त्र का जादू? जानें फिल्म की कमाई का लेखा-जोखा

Mon, 03 Oct 2022 09:55 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने सभी भाषाओं में 265.89 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में 'ब्रह्मास्त्र' का डंका बज रहा है। 9 सितंबर को रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र को अब सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन का पूरा गणित...  Box Office Report: पीएस-1 का बोलबाला, विक्रम वेधा की ठीक-ठाक कमाई, ऐसा रहा रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
छुट्टी का मिला फायदा
ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली 'ब्रह्मास्त्र' ने 24वे दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। यूं तो शुक्रवार को फिल्म की कमाई लाख रुपये तक जा सिम्टी थी। लेकिन, शनिवार और रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला और फिल्म ने अपने चौथे वीकएंड पर 3.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि, अन्य वीकएंड के मुकाबले यह कमाई काफी कम है। बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' काे पछाड़ने के बाद 'ब्रह्मास्त्र' साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। Adipurush In Ayodhya: आदिपुरुष के स्वागत में दशहरा से पहले दिवाली, अयोध्या का स्नेह देख छलकीं प्रभास की आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों में बजा ब्रह्मास्त्र का डंका
ब्रह्मास्त्र केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने 'केजीएफ: चैप्टर 2' तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यश अभिनीत केजीएफ 2 ने अमेरिका में 7.41 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था। वहीं, शुरुआती आंकड़ों की माने तो ब्रह्मास्त्र ने केजीएफ 2 को पछाड़ते हुए 7.44 मिलियन डॉलर की कमाई कर डाली है। इतना ही नहीं 'ब्रह्मास्त्र' संयुक्त राज्य अमेरिका में साल 2022 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं, वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 410 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने तकरीबन 420 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।  Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: निराशाजनक रहा 'विक्रम वेधा' का पहला इतवार, सिर्फ इतनी हुई कमाई

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते चार वीकएंड पर ऐसी रही फिल्म की कमाई
वीकएंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले वीकएंड 124.49 करोड़ रुपये
दूसरे वीकएंड 42.03 करोड़ रुपये
तीसरे वीकएंड 23.23 करोड़ रुपये
चौथे वीकएंड 3.47 करोड़ रुपये

PS-1 Box Office Collection Day 3: पीएस 1 का कलेक्शन सौ करोड़ पार, तीसरे दिन कितनी हुई कमाई? जानिए

विज्ञापन
Next