पीएस-1 और रीमेक विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन में एक बार फिर जान फूंक दी है। रविवार (दो अक्तूबर) को छुट्टी का दिन होने का फायदा दोनों ही फिल्मों को मिला। हालांकि, इस दौरान पीएस-1 ने तीन दिन में कुल 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि विक्रम वेधा के कलेक्शन में भी उछाल देखा गया। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की?