रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' का अब तक का प्रदर्शन लोगों की उम्मीद के विपरीत रहा है। अगस्त के महीने में कुछ फिल्मों की रिलीज के दौरान बायकॉट का ट्रेंड खूब चला और इसका असर फिल्मों के कलेक्शन पर भी दिखा। लिहाजा, वर्षों की मेहनत और अच्छे-खासे बजट से तैयार की गईं फिल्में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। उन फिल्मों का हश्र देखकर 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी एक डर था, लेकिन रिलीज के पहले सप्ताह ही यह डर दूर होता रहा। दूसरे सप्ताह जरूर फिल्म के कलेक्शन में कुछ कमी आई, लेकिन यह दोबारा पटरी पर लौटा। यह फिल्म की रिलीज का तीसरा सप्ताह चल रहा है और आज इसके 20वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।