ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार की चारों नई फिल्में बेदम
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को दूसरे हफ्ते में किसी बड़ी फिल्म से मुकाबला न होने का सीधा फायदा मिल रहा है। 16 सितंबर को रिलीज हुईं ‘मट्टो की साइकिल’, ‘सनोज का रिश्ता’, ‘जहां चार यार’ और ‘मिडिल क्लास लव’ जैसी फिल्मों को सिनेमाघरों में कायदे के शोज ही नहीं मिले हैं। ये चारों फिल्में सारे मल्टीप्लेक्स में लगी तक नहीं हैं। इनमें से जो भी फिल्में मल्टीप्लेक्स तक पहुंची भी हैं, उनके दिन में दो या तीन जैसे गिनती के शोज हो रहे हैं। दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर इनमें से कोई भी फिल्म फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को टक्कर देने में नाकाम रही।