अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद अयान मुखर्जी ने जल्द ही इसके दूसरे पार्ट के बनाए जाने की भी घोषणा की है। हालांकि ये तो पहले से ही तय था कि ये फिल्म तीन पार्ट में बनेगी।