आलिया भट्ट - ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अयान कहते हैं कि यह हमें एक अनूठी स्थिति में रखता है, क्योंकि प्राचीन भारतीय प्रेरणा से हम जो कर रहे हैं, आधुनिक दुनिया में, कभी भी किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। वीडियो को अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और करण जौहर के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया गया है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे महत्वपूर्ण कलाकार शामिल हैं।