मल्लिका शेरावत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'मर्डर' में मल्लिका शेरावत इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में दोनों ने कई बोल्ड सीन्स दिए थे, जिस पर उस समय खूब हंगामा हुआ था। वहीं, अब मल्लिका 'आरके' की रिलीज के लिए तैयार हैं। रजत कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में कुब्रा सैत, रणवीर शौरी, मनु ऋषि चड्ढा, चंद्रचूर राय, अभिजीत देशपांडे, अभिषेक शर्मा, ग्रेस गिरधर और वैशाली मल्हारा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 22 जुलाई को एक रिलीज के लिए तैयार है।