फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: 'ब्रह्मास्त्र' की एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी पर कह दी बड़ी बात, बोलीं- मेरा परिवार और रिश्तेदार...

Wed, 14 Sep 2022 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : Instagram
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में मौनी रॉय ने भी अहम भूमिका में हैं। लोगों को उनके द्वारा निभाया गया जुनून नाम का किरदार काफी पसंद आ रहा है। फिल्मों के अलावा मौनी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी साल उन्होंने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की है। शादी के बाद से ही कई बार उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आ चुकी हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने इस सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : Instagram
बातचीत के दौरान जब मौनी से प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल न तो उनके फैमिली की तरफ से और न ही रिश्तेदारों की तरफ से इस तरह का कोई दबाव बनाया जा रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि सभी उनके करियर ग्राफ को देखकर काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके परिवार के लोग और रिश्तेदार काफी सपोर्टिव हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी शादी को अभी केवल आठ महीने ही हुए हैं और फिलहाल मां बनना उनकी प्राथमिकता नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक नई जान फूंक दी है। पिछले 8 महीनों में ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं। ऐसे में 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड के लिए संजीवनी साबित हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
इसके अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन नागार्जुन का भी फिल्म में अहम किरदार है। शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले वह 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनका लक्ष्य 'ब्रह्मास्त्र पार्ट-2ः देव' को तीन साल बाद दिसंबर 2025 में रिलीज करने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें