इंटेस्टेलर
- फोटो : social media
इंटरस्टेलर
अगर आप सिनेमा की बारीकी से समझ रखते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म किस पर आधारित है। फिल्म में जब कूपर ब्लैक होल के अंदर जाते हैं, तो उस वक्त सब कुछ बहुत तेजी से बदल रहा होता है। समय और अस्तित्व के इस भवर (ब्लैक होल) से कुछ नहीं बच पाता। ऐसी कोई चीज नहीं होती जो इससे पार पा सके। ब्लैक होल में फंसने के बाद भी केवल एक चीज स्थाई रहती है। वह है प्यार, जो कूपर का उसकी बेटी मर्फ के प्रति है। इस फिल्म में आपको टाइम डायलेशन, वर्म होल, ब्लैक होल जैसे कंसेप्ट देखने को मिले थे, जिसमें शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म ने साल 2014 में शानदार कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर 'इंटरस्टेलर' ने पहले वीकेंड के बाद 1.7 मिलियन डॉलर यानी 10.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो किसी भी मायने में 'ब्रह्मास्त्र' के आगे नहीं टिकता।