इस साल रिलीज हुई भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' ने सिनेमाघरों में काफी लंबे समय तक धमाल मचाया था। फिल्म ने दर्शकों को एक ऐसा एक्सपीरिएंस दिया था, जो आज से पहले किसी भी भारतीय फिल्म में देखने को नहीं मिला था। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के की अदाकारी के साथ-साथ जिस एक किरदार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था वह 'जुनून' का था। मौनी रॉय ने इस किरदार को निभाने के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया था, जो देखने काबिल था। इसी बीच अब हाल ही में मौनी रॉय ने अपने इस किरदार के बारे में खुलकर बात की है।