फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: आरआरआर का विदेशों में जलवा कायम, सैटर्न अवॉर्ड्स में जीता सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब

Wed, 26 Oct 2022 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर का जलवा अभी भी कायम है। देश के कोने-कोने में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अब विदेश में भी अपना परचम लहरा रही है। दूसरे देशों में इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कई हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इन सब के बीच आरआरआर ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। फिल्म ने 25 अक्तूबर को आयोजित सैटर्न अवॉर्ड में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।
Ved: रितेश की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘वेड’ के साथ जेनेलिया की मराठी सिनेमा में एंट्री, जारी हुआ फिल्म का पोस्टर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
सैटर्न अवॉर्ड की 50 एनिवर्सरी पर राजामौली की फिल्म ने यह अवॉर्ड जीतने में सफलता हासिल की है। बता दें कि आरआरआर का मुकाबला ‘डाउटन एबे: ए न्यू एरा’, ‘एफिल’, ‘आई एम योर मैन’, ‘राइडर्स ऑफ जस्टिस’ और ‘साइलेंट नाइट’ जैसी फिल्मों से था लेकिन इसने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म ने यह कारनामा कर दिखाया। सैटर्न अवार्ड्स एकेडमी ऑफ साइंस फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। 
Kantara: 'कांतारा' के प्रशंसकों में शामिल हुआ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम, थलाइवा ने फिल्म को बताया मास्टरपीस
विज्ञापन

3 of 4
जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
इस समारोह में इन कैटेगरी के अलावा टीवी शोज को भी अवॉर्ड दिया जाता है। यह अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली भी काफी खुश हैं। राजामौली इन दिनों जपान में अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं, इस वजह से उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। 
AS04 Teaser Out: आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर किया चौथी फिल्म का एलान, AS04 के टीजर में दिखा एक्शन अवतार
विज्ञापन

4 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि हमारी फिल्म आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में सैटर्न अवार्ड जीता है। मैं अपनी पूरी टीम की ओर से जूरी को शुक्रिया कहता हूं।' गौरतलब है कि पैन इंडिया रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि विदेश में अच्छा कारोबार किया है। केवल हिंदी पट्टी में ही फिल्म ने 274 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 1100 करोड़ के भी पार जा चुका है।
Gajendra Chauhan: ऋषि सुनक की जीत पर 'युधिष्ठिर' ने भरी भारत माता की जय की हुंकार, अनोखे ढंग से दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें