रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 9 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिनों में 100 से अधिक का कारोबार किया है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने बॉलीवुड की रौनक एक बार फिर बढ़ा दी है। वहीं, अगर सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो इस दिन भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही। बता दें कि इस फिल्म ने अब तक 141 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की हो रही ताबड़तोड़ कमाई के बीच आज हम आपको इस साल की कुछ बड़ी फिल्मों के सोमवार के कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।