ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सामने आई एडवांस बुकिंग
दरअसल, पांचवें दिन यानी मंगलवार की एडवांस बुकिंग के आंकडे़ सामने आ गए हैं, जो बीते चार दिन के मुकाबले कम है लेकिन वर्किंग डे की वजह से इन आंकड़ों को भी अच्छा माना जा रहा है। मंगलवार को हिंदी वर्जन में 'ब्रह्मास्त्र' की 10 लाख 2 हजार 700 टिकट बिक्री के साथ 2.86 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं, तमिल में 8.63 लाख और तेलुगू में 25 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कुल 3.20 करोड़ की कमाई कर ली है।