फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिला मेगास्टार चिरंजीवी का साथ, ‘ब्रह्मास्त्र’ का बने अहम हिस्सा?

Mon, 13 Jun 2022 12:49 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चिरंजीवी, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पैन इंडिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है और रणबीर कपूर भी साउथ में अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म का जबरदस्त बज फैंस के बीच बना हुआ है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म के लिए साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म का जादू साउथ दर्शकों के बीच बनाए रखने के लिए मेकर्स हर वो चीज कर रहे हैं, जो फिल्म की सफलता के लिए जरूरी है। ऐसे में अब फिल्म के साथ चिरंजीवी को जोड़ने की तैयारी चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेगास्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म के लिए एक विशेष सहयोग की बातचीत चल रही है। दावा किया गया है कि फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने चिरंजीवी से खास मुलाकात की है। हैदराबाद में हुई इस मुलाकात को काफी हद तक सफल बताया जा रहा है। दावा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही चिरंजीवी की भूमिका की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर-एस.एस.राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एस एस राजामौली का मिल चुका है साथ
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को हिंदी में पेश करने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी हैं लेकिन साउथ में इस फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए 'बाहुबली' निर्देशक एसएस राजामौली ने जिम्मेदारी उठाई है। एस एस राजामौली इस फिल्म को चार भाषाओं में प्रस्तुत करेंगे। बीते दिनों, रणबीर कपूर दक्षिण राज्य में अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। तब एस एस राजामौली भी अभिनेता के साथ थे।  
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' पैन इंडिया लेवल पर तीन पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर 'शिव' के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, आलिया 'ईशा' के रोल में दिखाई देंगी। रणबीर और आलिया के अलावा, फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन और डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में हैं। बीते दिनों ही नागार्जुन और अमिताभ बच्चन का लुक मेकर्स ने शेयर किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें