फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harleen Sethi: क्या हरलीन सेठी ने कसा एक्स बॉयफ्रेंड विक्की कौशल पर तंज? पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

Mon, 13 Jun 2022 12:49 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हरलीन सेठी, विक्की कौशल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल कटरीना कैफ से शादी के बंधन में बंद चुके हैं। लेकिन एक बार फिर वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हरलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। विक्की और कटरीना की शादी से कुछ दिनों पहले भी हरलीन ने जिंदगी के मायने बताते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जो काफी वायरल हो गया था। वहीं, हाल ही में हरलीन ने अपना एक फोटो शेयर किया है, जो विक्की की तरफ इशारा कर रहा है। अब यह फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
harleen sethi
दरअसल, हरलीन सेठी ने पर्पल कलर के ट्रैकसूट में इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में वह खुशी-खुशी सड़क पर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। लेकिन जिस बात ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह था उनकी पोस्ट का कैप्शन, जिसमें लिखा था, 'मेरे बॉयफ्रेंड की तुलना में सड़कों में अधिक गहराई है, आउटफिट: बॉयफ्रेंड का ट्रैक सूट', इसके साथ हरलीन ने हंसने वाली इमोजी भी लगाई हैं। हरलीन के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर चुटकी ली और सभी जानते हैं कि विक्की कौशल और हरलीन साथ थे।


 
विज्ञापन

3 of 4
Vicky Kaushal, Harleen Sethi - फोटो : instagram
हरलीन सेठी और विक्की कौशल कुछ समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की नजदीकियां 2019 में बढ़ी थीं, जिसके बाद अक्सर दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था। यहां तक कि विक्की ने अपनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की स्क्रीनिंग के बाद दोनों की एक साथ की एक तस्वीर भी साझा की थी। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और विक्की ने हरलीन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
विक्की कौशल - फोटो : Instagram
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पिछले साल 9 दिसंबर को हुई थी। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। वहीं, विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'गोविंदा नाम मेरा', मेघना गुलजार की सैम मानेकशॉ बायोपिक 'सैम बहादुर' और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें