फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha Day 21: बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटी लाल सिंह चड्ढा, मेला के बाद आमिर की सबसे बड़ी फ्लॉप

Thu, 01 Sep 2022 06:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
साल में एक ही फिल्म करने वाले आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' से चार साल के बाद वापसी की थी। फॉरेस्ट गंप की कहानी पर बनी इस फिल्म से सभी कलाकारों के साथ ही मेकर्स को भी काफी उम्मीदें थीं। पहले दिन धीमी लेकिन ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में दूसरे दिन से ही लगातार गिरावट दर्ज की गई और टिकट खिड़की पर ये फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ कलेक्शन के लिए संघर्ष करती दिखाई दी। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को अब तक सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं और अब यह बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटती दिखाई दे रही है। कथित तौर पर माना जा रहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा' साल 2000 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म मेला के बाद सबसे बड़ी फ्लॉप है।
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
180 करोड़ के बड़े बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन ही अपनी लागत के हिसाब से बेहद कम कमाई की थी, जो आमिर खान के अब तक के रिकॉर्ड के हिसाब से पहले ही बेहद चिंताजनक आंकड़ा था, और इसके बाद इसकी लगातार घटती कमाई ने इसके बेहतर होने की संभावनाओं को हर बढ़ते दिन के साथ कम कर दिया। इसमें कोई दो राय नहीं है कि बायकॉट और कैंसल कल्चर के चलते आमिर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहां आमिर ने लाल सिंह चड्ढा से चार साल बाद वापसी की तो वहीं इसे बनाने में मेगा बजट के साथ ही तीन साल का लंबा समय लगा, लेकिन जिस तरह से इस फिल्म का कलेक्शन रहा वह स्टार कास्ट से लेकर निर्माताओं के लिए भी बेहद निराशाजनक है। इसे साल 2018 में रिलीज हुई आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की तरह माना जा रहा है, हालांकि उसके पहले दिन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था और आमिर की इस फिल्म को दर्शकों ने शुरु से ही सिरे से नकार दिया। विशलेषको के मुताबिक, अब तक का इसका कलेक्शन तकरीबन 75 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित इससे अभिनेता आमिर खान हुए हैं। इसके बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन का ये असर रहा कि ओटीटी प्लेटफार्म तक से इसकी डील करना मेकर्स के लिए बेहद मुश्किल रहा। फिलहाल जानकारी के मुताबिक अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें