फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: एडवांस बुकिंग में पहले दिन 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर क्रेज, हिंदी से लेकर तेलुगू में की इतनी कमाई

Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में छान के लिए पूरी तरह से तैयार है। अयान मुखर्जी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट से माइथोलॉजी फिक्शन के साथ एक अलग यूनिवर्स तैयार करने जा रहे हैं। साल 2014 में अनाउंस हुई इस फिल्म की रिलीज के दिन जैसे जैसे करीब आ रहे हैं, इसे लेकर कलाकारों और मेकर्स ने बज बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में निर्माताओं की तरफ से  'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' पर जहां जमकर मेहनत की गई है तो वहीं इसमें एक लंबे वक्त के साथ ही पानी की तरह पैसा बहाया गया है। ऐसे में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। इसकी अग्रिम बुकिंग की जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। फिलहाल पहले दिन की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला
हिंदी में किया इतना कारोबार
'ब्रह्मास्त्र' ट्राइलॉजी फिल्म है यानी इसको तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसका पहला भाग 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को तकरीबन 410 करोड़ की बड़ी लागत से बनाया गया है। यह फिल्म कई भाषाओं में 2डी, 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक, 3डी में 1.52 करोड़, 2डी में 1.46 लाख, आईमैक्स 3डी में ब्रह्मास्त्र के 35.42 लाख के टिकट बिके हैं। इस तरह से शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र ने हिंदी में तकरीबन 1.88 करोड़ का कारोबार किया है।

4 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र ने तेलुगू में की इतनी कमाई
ब्रह्मास्त्र को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। इस फिल्म को तकरीबन 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। बात करें तेलुगू में पहले दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की तो ब्रह्मास्त्र ने तकरीबना 90 हजार का कलेक्शन किया है। फिलहाल अन्य भाषाओं का एडवांस बुकिंग कलेक्शन आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर लीड रोल शिवा के किरदार में हैं, वहीं आलिया भट्ट उनकी प्रेमिका का किरदार अदा कर रही हैं। जबकि अमिताभ बच्चन, साउथ अभिनेता नागार्जुन और टीवी से बॉलीवुड तक में पहचान बना चुकीं मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं। जबकि जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड के किंग खान कैमियो में दिखाई देंगे। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें