रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर रोज कोई न कोई अपडेट आता रहता है। पिछले दिनों वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर एस एस राजामौली, अभिनेता नागार्जुन भी पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ आलिया भट्ट मौजूद नहीं थी। हालांकि इस दौरान वह अपनी पत्नी के बारे में भी बात करते नजर आए थे।