पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों, जब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेरेमनी पूजा की तस्वीर शेयर की थी तब फैंस ने रश्मिका मंदाना के किरदार श्रीवल्ली को मजबूत करने की बात कमेंट में कही थी। इस पर अभिनेत्री ने भी जवाब देते हुए कहा था, 'मैं भी उम्मीद करती हूं कि ऐसा हो। देखते हैं, चलो ये तो समय ही बता पाएगा, जब फिल्म रिलीज होगी।' बता दें कि 21 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' ने तेलुगू के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी धमाल मचा दिया था।