फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र की स्पेशल स्क्रीनिंग में रो पड़े अयान मुखर्जी, 10 साल की मेहनत देख भावुक हुए निर्देशक

Sun, 11 Sep 2022 02:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अयान ने इस फिल्म का 10 साल पहले एलान किया था। उन दिनों बेशक किसी को नहीं पता था कि यह फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। लेकिन रिलीज के महज दो दिनों में इस फिल्म ने अपनी धांसू कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया। दर्शक इस फिल्म को आईमैक्स 3डी पर देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं, सेलेब्स की तरफ से भी इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें अयान मुखर्जी भावुक हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वायरल हुई तस्वीर
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस स्पेशल स्क्रीनिंग की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अयान मुखर्जी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अयान मुखर्जी स्टेज पर बैठे हैं और वह पत्रकारों से बात कर रहे हैं। इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। उनके साथ रणबीर कपूर हैं, जिनके चेहरे पर एक लंबी स्माइल है। बता दें कि इन 10 वर्षों में अयान मुखर्जी ने दूसरी किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया है और इसी वजह से 'ब्रह्मास्त्र' को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है, जो तीन पार्ट में रिलीज होगी।

विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
धांसू चल रहा फिल्म का कलेक्शन
रिलीज से पहले 'ब्रह्मास्त्र' को जबरदस्त बायकॉट का सामना करना पड़ा है। ट्विटर पर लंबे समय से 'बायकॉट ब्रह्मास्त्र' ट्रेंड कर रहा है। इसके बाद भी इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। इस फिल्म ने पहले दिन 36 करोड़ का धांसू कलेक्शन किया था और दूसरे दिन भी फिल्म की बंपर कमाई जारी रही। रणबीर-आलिया की इस फिल्म ने शनिवार को लगभग 41.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। वहीं, साउथ में बात करे तो तेलुगू में यह फिल्म अच्छा कमाई रही है। यहां पर पहले दिन 4 करोड़ और दूसरे दिन 3 करोड़ फिल्म कलेक्शन रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में - फोटो : insta
वीकएंड पर पार करेगी 100 करोड़?
इस फिल्म के लिए रविवार का दिन काफी अहम है। शुरुआती कमाई को देखते हुए दावा किया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' अपने पहले वीकएंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म रविवार को भी 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है और अगर ऐसा ही रहा तो इस फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा 100 करोड़ से बाहर जाना तय है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें