फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: ‘जल अस्त्र’ के अवतार में दीपिका के कैमियो ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

Sat, 10 Sep 2022 08:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। वहीं, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कैमियो किया है। शाहरुख खान की क्लिप सोशल मीडिया पर पहले ही दिन से वायरल हो रही है, वहीं अब दीपिका पादुकोण का जल अस्त्र वाला लुक भी सामने आ गया है।
विज्ञापन

2 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' की कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी में से एक क्लिप में दीपिका पादुकोण का लुक भी रिवील हो गया है। फिल्म में बच्चे के साथ दिखी महिला दीपिका पादुकोण हैं और उन्होंने अमृता का किरदार निभाया है। छोटे से रोल में नजर आईं दीपिका को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड गो गए हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही वह दीपिका के 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में बड़ा रोल होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र' से सामने आए दीपिका के इस लुक पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'मौनी और शाहरुख के अलावा ब्रह्मास्त्र में मुझे दीपिका वाला पार्ट पसंद आया है', तो दूसरे ने लिखा, 'दूसरे पार्ट का इंतजार नहीं होता।' इसके अलावा भी कई लोग दीपिका को फिल्म में देखकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 





विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' को 410 करोड़ की लागत से बनाया गया है। फिल्म ने पहले दी दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और ओपनिंग डे पर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। वहीं, कहा जा रहा है फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में होंगी और वह शिवा यानी रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाएंगी। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें