ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ से लेकर हिंदी समेत कई भाषाओं में बिग बजट 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने तमिल में 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन तमिल भाषा में फिल्म के कारोबार में 50 फीसदी उछाल देखने को मिला है। ब्रह्मास्त्र ने जहां पहले दिन देशभर में 36 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन पूरे देश में इस फिल्म ने लगभग 41.50 करोड़ की कमाई कर डाली है।