फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: रिलीज से पहले ही शुरू हुई 'ब्रह्मास्त्र' की जबरदस्त कमाई, एडवांस बुकिंग में बटोरे इतने करोड़

Wed, 07 Sep 2022 11:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई शुरू कर दी है। फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। फिल्मों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि एडवांस बुकिंग कलेक्शन के ताजा आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं पहले तीन दिन की बुकिंग में इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये बटोरे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के पहले दिन यानी 9 सितंबर के 9.93 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। वहीं शनिवार की बात करें तो अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 7.27 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा रविवार की बुकिंग की बात की जाए तो अब तक लगभग पांच करोड़ रुपये टिकट बिक चुके हैं। इसी के साथ फिल्म के वीकएंड एडवांस बुकिंग का कुल कलेक्शन 22.19 करोड़ रुपये हो गया है।  इस कलेक्शन में ब्लॉक सीट को नहीं जोड़ा गया है। लगभग तीन लाख से ज्यादा के ब्लॉक सीट के आंकड़े इस कमाई में नहीं शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस साल एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' अब तक सबसे आगे थी। लेकिन अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ने कार्तिक की फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं ब्रह्मास्त्र को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन यह 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।  
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले अयान 'ये जवानी है दीवानी' और 'वेकअप सिड' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अयान की ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें