नागार्जुन अक्किनेनी ब्रह्मास्त्र में
- फोटो : insta
क्यों हुई तेलुगू में अच्छी कमाई?
'ब्रह्मास्त्र' के तेलुगू वर्जन की अच्छी शुरुआत के पीछे कई बड़े कारण हैं। पहला कारण फिल्म में नागार्जुन का शानदार काम है। नागार्जुन तेलुगू सिनेमा के कमाल के अभिनेता हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी पूरे दक्षिण भारत में है। ऐसे में अभिनेता के फैंस ने इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया है। इसके अलावा, साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार 'चिरंजीवी', जूनियर एनटीआर और निर्देशक एसएस राजामौली ने भी इस फिल्म का जमकर सपोर्ट किया था, जिसका असर इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा देखने को मिला है।