अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' हाल ही में रिलीज हुई थी फिलहाल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब अनन्या पांडे फुर्सत के पल निकालकर इटली में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं और वहीं से खूबसूरत लोकेशन के साथ ही अपनी सिजलिंग तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। आज अनन्या पांडे ने बोटिंग राइड का मजा लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक बार फिर बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।