फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग से उत्साहित नहीं हैं रणबीर कपूर, कहा- शुक्रवार को पता चल जाएगा...

Thu, 08 Sep 2022 10:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी रही है। यही वजह है कि जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि यह फिल्म कोरोना काल के बाद से सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। हालांकि फिल्म में लीड रोल निभाने वाले रणबीर कपूर इन आंकड़ो से कुछ खास उत्साहित नहीं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि फिल्म के लिए अच्छी एडवांस बुकिंग और भविष्यवाणियों को देखकर उन्हें कैसा लग रहा है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हम इन आंकड़ों को गंभीरता से नहीं ले सकते क्योंकि जब तक दर्शक फिल्म नहीं देखते हैं, तब तक खेल शुरू नहीं होता है। फिल्म दर्शकों के लिए बनाई गई है। मुझे लगता है कि शुक्रवार को हमें पता चल जाएगा कि हम कहां हैं, कितने पानी के अंदर हैं।' इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी को-स्टार और पत्नी आलिया फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बुधवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' की पहले वीकएंड में सभी भाषाओं में 23 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। पहले दिन की बुकिंग की बात करें तो फिल्म के 11 करोड़ के टिकट अब तक बिक चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' का बजट लगभग 410 करोड़ रुपये का है। 
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में फिल्म के कुछ बिहाइंड द सीन रिलीज किए गए थे। जिसमें फिल्म के कलाकार हैरतअंगेज स्टंट करते नजर आए थे। फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म सिमेमाघरों में 9 सितंबर यानी कल दस्तक देने वाली है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें